बीसलपुर। शनिवार को क्षेत्र में प्रचंड ठंड और घने कोहरे का असर बना रहा। बर्फीली हवाओं के चलते लोग दिनभर ठिठुरते नजर आए। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।
कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही। बीसलपुर-बरेली, बीसलपुर-पीलीभीत, बीसलपुर-शाहजहांपुर मार्ग सहित अन्य प्रमुख सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में भी वाहन लाइट जलाकर कतार में चलते दिखाई दिए। कोहरा छंटने के बाद ही यातायात की गति सामान्य हो सकी।ठंड को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा ईदगाह चैराहा सहित नगर के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाए गए, जिससे राहगीरों को कुछ राहत मिल सकी।
