Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः घरेलू विवाद में दो सगे भाइयों में मारपीट पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू


बीसलपुर। घरेलू विवाद को लेकर दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ैरा में दो सगे भाइयों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी लेखराज पुत्र दुर्जन लाल ने बताया कि उसके भाई तौलेराम ने अपने बेटे शिवकुमार के साथ मिलकर घर में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने लेखराज के साथ मारपीट की। बचाव में आए बेटे यशपाल और पत्नी कांती देवी को भी पीटा गया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराया।

थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |