Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: नगर पालिका परिषद का नया कारनामा! सरकारी धन का होगा नुकसान, अलाव के नाम पर होगा भुगतान


  •  भ्रष्टाचार मे लिप्त नगर पालिका, आखिर कार्यवाही करेगा कौन?

जायस/अमेठी। नगर पालिका परिषद जायस में इन दिनों ठंड से लड़ने के लिए अलाव तो जल रहे हैं लेकिन उनके इर्द गिर्द कई अनकहे सवाल भी उठ रहे। जायस कस्बा की गलियों और चैराहों पर जहां आग की लपटें कुछ देर के लिए ठंड से राहत देती नजर आ रही हैं वहीं उस आग की व्यवस्था कागजों में किस तरह तय हुई,यह बात अब धुंध में लिपटी नजर आती है। कहा जा रहा है कि अलाव के लिए लकड़ी की खरीद नियमित प्रक्रिया से विल्कुल हटकर की गई है न कोई सार्वजनिक सूचना न किसी टेंडर की चर्चा,हुयी बस इंतजाम हो गया मौके की तस्वीर पर नजर डालें तो अलाव में जलती लकड़ी सीमित मात्रा में ही दिखाई देती है। आग छोटी है। समय भी सीमित है और लकड़ी भी गिनती की है लेकिन कागजों की दुनिया में यही तस्वीर कुछ और ही रूप ले लेगी है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा आम है जहां वास्तविकता में करीब कुन्टल भर लकड़ी नजर आती है। वहीं रिकॉर्ड में उसे कई गुना अधिक, कुंतलों मे नगर पालिका के द्वारा  दिखाया जायेगा यानी जमीन पर हल्की आंच,और फाइलों में भारी वजन  बनाया जायेगा। नियम कहते हैं कि नगर पालिका की किसी भी खरीद में पारदर्शिता जरूरी है, जो हर प्रत्येक नगर पालिका मे नगर पालिका के जिम्मेदार के द्वारा दर्शाया भी गया है, लेकिन भ्रष्टाचार मे लिप्त नगर पालिका के भ्रष्ट मुखिया अधिकारी टेंडर  सो करने का जहमत नही लेना चाहते थे। जिससे जायस नगर पालिका के जिम्मेदार सरकारी  पैसा जनता के नाम पर आसानी से हजम कर सके अगर बात करे तो यहां न प्रक्रिया स्पष्ट है,न आपूर्ति का स्रोत,और न ही यह साफ है कि जलौनी लकडी का मात्रा कितना और  किस आधार पर तय कि गया है देखा जाये तो जायस कस्बा के लोग अब अलाव की गर्मी से ज्यादा उसके पीछे की कहानी पर ध्यान देने लगे हैं। चाय की दुकानों से लेकर चैराहों तक धीमी आवाज में सवाल उठ रहे हैं। ठंड से बचाव के नाम पर कहीं ऐसा तो नहीं कि कागजी आग जलने वाले ठंड की आग से ज्यादा तेज जलाई जा रही हो  कस्बा वासियों का कहना है कि अगर सब कुछ सही है तो जानकारी सामने क्यों नहीं लाई गयी सवाल उठना भी लाजमी है। अब देखना यह है कि यह मामला यूं ही सर्द रातों के साथ खामोशी में खो जाता है। या फिर इसकी आंच फाइलों से निकलकर जवाब देही तक पहुंचती है। वैसे सूत्रों  की माने तो जायस नगर पालिका मे भ्रष्टाचार का ये कोई पहला मामला नही है। बिजली पानी रोड आदि चीजो को लेकर  जायस नगर पालिका आये दिन सुर्खियों मे बना रहता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |