Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मीरगंज: सड़क हादसे में बीएलओ की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! पत्नी की मौत के कुछ दिन बाद ही पति ने भी तोड़ा दम, बेटे ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप


 बरेली ! फरीदपुर थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गांव डगरौली निवासी 51 वर्षीय मोर सिंह, जो बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के पद पर तैनात थे, की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के अनुसार, मोर सिंह छह दिसंबर को अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हालत नाजुक होने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मोर सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी ज्ञानेश्वरी देवी और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि परिवार पहले से ही गहरे सदमे में था, क्योंकि 22 नवंबर को मोर सिंह की पत्नी कमला देवी का निधन हो चुका था। कुछ ही दिनों के भीतर पति-पत्नी दोनों की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। मृतक के बेटे विवेक यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मां की मौत के बाद परिवार शोक में था और पिता के लिए छुट्टी मांगी गई थी, लेकिन अधिकारियों ने छुट्टी नहीं दी और ड्यूटी पर भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |