Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: शहर मे यातायात व्यवस्था को सुधारने को लेकर नगर निगम का सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान


लखनऊ। नगर निगम जोन-05 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अंतर्गत मवैया रेलवे छत्ता पुल से चारबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे होते हुए केकेसी तक सड़क की पटरी पर अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए अस्थायी अवैध अतिक्रमणकृठेला, ठेलिया, गुमटी, खुमचा एवं काउंटरकृको हटाया गया। इस दौरान 10 ठेले, 3 गुमटी और 4 काउंटर हटाए गए। साथ ही 1 लोहे का स्टूल, 1 गैस सिलेंडर और 1 ठेला जब्त किया गया। अभियान के दौरान गंदगी एवं पॉलीथीन के विरुद्ध ₹3,700 का शमन शुल्क भी वसूला गया। यह कार्रवाई जोनल अधिकारी जोन-05 विनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में कर अधीक्षक सभाजीत सिंह, जोनल सेनेटरी अधिकारी सचिन सक्सेना, राजस्व निरीक्षक पियूष तिवारी, प्रवर्तन दल (296) एवं पुलिस बल की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

जोन 6 वार्ड बालागंज में बालागंज चैराहे के चारों ओर तथा सीतापुर बाईपास से प्रेरणा स्थल चैराहे तक अवैध रूप से किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान 15 ठेले, 5 गुमटी, 40 झुग्गी-झोपड़ी और 50 अस्थायी दुकानों को हटवाया गया। इसके अतिरिक्त 6 लोहे के एंगल, 1 ठेला, 3 लकड़ी की बेंच, 2 लोहे की बेंच, 4 टायर और 10 बांस-बल्लियां जब्त की गईं। यह कार्रवाई जोनल अधिकारी अमरजीत यादव, कर निरीक्षक धर्मदेव, प्रवर्तन दल 296 एवं ईटीएफ टीम की मौजूदगी में की गई। नगर आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में जोन-07 में भी अलग से सघन अभियान चलाया गया। जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में लेखराज मेट्रो स्टेशन से नीलगिरी क्षेत्र तक नाली, नालों एवं सड़कों की दोनों पट्टियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान 5 काउंटर, 4 ठेले, 5 ठेलिया और 2 गुमटी हटाई गईं। वहीं 2 लोहे के काउंटर, 1 ठेलिया और 3 पानी के टब जब्त किए गए। कार्रवाई कर अधीक्षक श्री विनय मौर्य, ईटीएफ टीम एवं 296 टीम की उपस्थिति में संपन्न हुई।

जोन-08 में भी नगर निगम द्वारा अलग से वृहद अभियान चलाया गया। जोनल अधिकारी श्री विकास सिंह के नेतृत्व में 296 टीम एवं पुलिस बल की मौजूदगी में उतरैठिया अंडरपास से साउथ सिटी पुलिस चैकी तक अवैध रूप से लगाए गए ठेले-खोपचों को हटाया गया। इस कार्रवाई के दौरान 3 ठेले, 2 तखत, 2 काउंटर और 2 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |