संग्रामपुरः बेटी बोझ नहीं बल्कि आशिर्वाद है - डॉ संतोष सिंह
December 29, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान से 20 दिसंबर से 28 दिसम्बर के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में जन्मी नवजात बालिकाओं को बेबी किट दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ (ठठठच्) अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जन्म लेने वाली बेटियों के परिवारों को जागरूकता बढ़ाने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए उपहार बेबी किट देकर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या रोकना है और बालिकाओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है।इस उद्देश्य से आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में बीते 20 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक 16 नवजात कन्याओं को महिला कल्याण विभाग अमेठी द्वारा बेबी किट दिया गया।इस किट को आज हमारे द्वारा दिया गया।इस कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग के जिला समन्वयक गौरव श्रीवास्तव व रीतू सिंह ए आर ओ संतोष यादव बीपीएम शम्भू नाथ पाण्डेय बीसीपीएम तीर्थराज यादव उपस्थित रहे।
