संग्रामपुरः सड़क दुर्घटना में युवा घायल
December 29, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा गूजीपुर निवासी सुरेश पुत्र बुधीराम उम्र 27 वर्ष सड़क दुर्घटना में घायल हो गए एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया यहां इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार आज सुबह मोटरसाइकिल से क्षेत्र पूरे राम चैहान किसी काम मोटरसाइकिल से गए थे । वापस घर आते वक्त पूरे कुंजल माजरा संग्रामपुर के पास जा रहे ट्रैक्टर की ट्राली लगने से चोटिल हो गए। फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य संग्रामपुर में इलाज चल रहा है।
