Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः चीनी मिल मरम्मत में करोड़ों के दुरुपयोग पर गिरी गाज, बीसलपुर सहकारी चीनी मिल के दो अधिकारी निलंबित


बीसलपुर। बीसलपुर सहकारी चीनी मिल की मरम्मत के लिए शासन से मिले करोड़ों रुपये के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आने के बाद बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। चालू पेराई सत्र के दौरान बार-बार मिल बंद होने और गन्ना किसानों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए मिल के चीफ केमिस्ट और चीफ इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है।

लगातार तकनीकी खराबियों के चलते चीनी मिल बंद रहने से किसानों का गन्ना कई-कई दिन तक तौल नहीं हो पा रहा था। कड़ाके की ठंड में किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। किसानों ने इसकी शिकायत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद जितिन प्रसाद ने प्रमुख सचिव, गन्ना एवं चीनी मिलें, उत्तर प्रदेश शासन तथा जिलाधिकारी पीलीभीत को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच के उपरांत प्रथम दृष्टया लापरवाही और अनियमितता पाए जाने पर चीफ केमिस्ट और चीफ इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया।

वहीं चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक और सीसीओ के विरुद्ध जांच अभी जारी है। कार्रवाई के बाद गन्ना किसानों में संतोष देखा गया। किसानों ने मिल और किसानों के हित में की गई इस कार्रवाई के लिए सांसद जितिन प्रसाद का आभार व्यक्त करते हुए इसे निष्पक्ष और न्यायोचित कदम बताया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |