Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः हर बूथ पर पहुंचकर मतदाता जागरूकता में जुटे विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज! एसआईआर अभियान में स्वयं फॉर्म भरवाकर लोकतंत्र को मजबूत करने की पहल


पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के निर्देशन में महामंडलेश्वर एवं बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर लगातार सक्रिय हैं। वे विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर स्वयं पहुंचकर मतदाता जागरूकता पर जोर दे रहे हैं और मौके पर ही नागरिकों से एसआईआर प्रपत्र भरवाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं। विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज अपने संबोधन में लगातार यह बात दोहरा रहे हैं कि मतदाता लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम का सही और समय पर दर्ज होना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि नाम सूची में नहीं होगा या त्रुटिपूर्ण होगा, तो व्यक्ति अपने मतदान के अधिकार से वंचित रह सकता है।

उन्होंने युवाओं से 18 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही नए मतदाता पहचान पत्र बनवाने की अपील की, वहीं पात्र नागरिकों से समय रहते एसआईआर फॉर्म भरने का आग्रह किया। साथ ही लोगों से कहा कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इस अभियान से जोड़ें। उल्लेखनीय है कि जनपद भर में 128 विधानसभा के वे एकमात्र विधायक हैं, जो लगातार स्वयं एसआईआर कैंपों में पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उनकी इस सक्रियता का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ दूरदराज के इलाकों में भी दिखाई देने लगा है, जहां लोग बढ़-चढ़कर फॉर्म भर रहे हैं।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |