Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गोवा अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स को लाया गया भारत, गोवा पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही हिरासत में लिया


गोवा के अरपोरा स्थित नाइटक्लब में हुए भीषण अग्निकांड के बाद फरार सौरभ और गौरव लूथरा को भारत वापस लाया गया है. उनकी फ्लाइट के दिल्ली लैंड करते ही गोवा पुलिस एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद रही. फ्लाइट से उतरते ही दोनों को गिरफ्तार किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई.

लूथरा भाइयों को 16 दिसंबर 2026 को थाईलैंड से दिल्ली लाया गया. वे इंडिगो की फ्लाइट 6E-1064 से भारत पहुंचे. उनकी वापसी को लेकर सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया के पूरे इंतजाम किए गए थे.

सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट से उतरते ही लूथरा भाइयों को हिरासत में ले लिया गया. गिरफ्तारी के बाद दोनों का पहले मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा. इसके बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड के लिए दिल्ली की पटियाला कोर्ट में पेश किया जाएगा.

लूथरा भाइयों को 11 दिसंबर को थाईलैंड के होटल इंडिगो, फुकेट से हिरासत में लिया गया था. इसके बाद 12 दिसंबर को उन्हें फुकेट से बैंकॉक लाया गया, जहां से भारत लाने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हुई. 11 दिसंबर को गोवा पुलिस की पहल पर लूथरा भाइयों के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए गए थे. इसी दिन उनकी अग्रिम जमानत याचिका भी रोहिणी कोर्ट ने खारिज कर दी थी और उन्हें किसी तरह की राहत नहीं मिली.

जांच में सामने आया है कि जब नाइट क्लब में आग लगी थी, उसी दौरान मालिकों ने थाईलैंड जाने की तैयारी कर ली थी. गोवा पुलिस के अनुसार, लूथरा भाइयों ने 7 दिसंबर को रात 1:17 बजे एक ट्रैवल पोर्टल के जरिए फुकेट के टिकट बुक किए थे. गोवा पुलिस ने 8 दिसंबर को दोनों आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था, ताकि वे देश छोड़कर न भाग सकें.

गौरतलब है कि गोवा के अरपोरा स्थित नाइटक्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में 6 दिसंबर की आधी रात के बाद भीषण आग लग गई थी. इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी. घटना के बाद से ही लूथरा भाइयों की भूमिका को लेकर जांच चल रही थी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |