Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: काली माई मेले का आकर्षण का केंद्र बना ब्रेक डांस


संग्रामपुर/अमेठी। काली माई मेले में डिज्नीलैंड  मनोरंजन केंद्र बच्चों युवाओं का मुख्य आकर्षण बना हुआ है। यहां लगाए गए हिंडोला, ब्रेक डांस, टोरा- टोरा, समेत लगाए गए आ आधुनिक झूले लोगों को खूब लुभा रहे हैं। मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर के बाद झूले के पास लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। ग्रामीण व शहरी लोग मेले में पहुंचकर झूले का आनंद ले रहे हैं। बच्चों की टोली जहां मिनी माउस वह मिनी ट्रेन का आनंद ले रही है वहीं युवाओं द्वारा बड़े झूले ब्रेक डांस आज का आनंद लेते दिखाई दे रहें हैं। मेले में लकड़ी के समान लोहे के समान घरेलू बर्तन आवश्यक सामग्री की ओर लोगों को अपनी ओर खींचते दिखाई दे रहा है। मेले में गरमा गरम जलेबी की सुगंध लोगों घर को खरीद कर ले जाने को मजबूर कर रही मेले का आकर्षक दृश्य देखने के लिए शुक्रवार को भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी दिखाई दी। खोया पाया केंद्र पुलिस सुरक्षा केंद्र पर पुलिस बल तैनात दिखे। संरक्षक नरेंद्र गिरी का कहना है रविवार को अधिक भीड़ लगने की उम्मीद है। इस दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्थाएं भी चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |