मसौली /बाराबंकी। कस्बा मसौली स्थित काजीकाले शाह कब्रिस्तान की भूमि पर लगे पेड़ों की चोरी कर उन्हें बेच दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। कब्रिस्तान कमेटी ने इस संबंध में मसौली पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कब्रिस्तान कमेटी के अनुसार थाना व कस्बा मसौली क्षेत्र के कब्रिस्तान में लगे विभिन्न प्रजातियों के पेड़कृजिनमें तीन सूखे आम के पेड़, दो हरे लापिंग के पेड़, दो हरे चिलवल के पेड़ तथा एक सूखी शीशम शामिल हैकृको रातों-रात काटकर चोरी कर लिया गया। आरोप है कि गांव के शफीक उर्फ साफिक पुत्र फिरदौश, निवासी मोहल्ला नई चैक मसौली ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और कटे हुए पेड़ों को बेच दिया।
कमेटी ने बताया कि चोरी किए गए पेड़ों की अनुमानित कीमत करीब 55 हजार रुपये है, जिससे कब्रिस्तान को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।कब्रिस्तान कमेटी के पदाधिकारियों ने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
.jpg)