Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन के कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका का किया निरीक्षण


प्रतापगढ़। जिले में मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा द्वारा गुरुवार को विकास भवन स्थित समस्त कार्यालयों यथा जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपायुक्त श्रमध्स्वतः रोजगार, जिला कार्यकम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता आरईडी, जिला दुग्ध विकास अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, सहायक आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता, जिला मुख्य पशु चिकित्साकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पशुपालन विभाग के मात्र 01 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया सम्बन्धित का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपने स्पष्ट मन्तव्य के साथ आख्या उपलब्ध करायें। भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो इसके लिये अपने कार्यालय का नियमित रूप समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सन्तुष्टि व्यक्त की गयी कि पूर्व के निरीक्षणों का यह परिणाम रहा कि आज निरीक्षण के समय लगभग सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |