भारत का वो बाहुबली अर्जुन टैंक कितने का आता है जिसका नाम सुनकर कांपता है पाकिस्तान, जानें
December 18, 2025
भारत का अपना बनाया हुआ अर्जुन Mk-1A टैंक अपनी कीमत को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है. 2021 में रक्षा मंत्रालय ने 118 अर्जुन Mk-1A टैंकों का ऑर्डर दिया, जिसकी कुल कीमत 7,523 करोड़ रुपए थी. यानी एक टैंक की औसत कीमत करीब 64 करोड़ रुपए बैठती है
यह कीमत सुनकर लगता है कि बहुत ज्यादा है, लेकिन तुलना करें तो समझ आएगा. आर्म्ड फोर्सेस के मुताबिक, भारत का मुख्य T-90 टैंक, जिसे रूस से लाइसेंस पर बनवाया गया, उसकी एक यूनिट की कीमत करीब 36 से 40 करोड़ रुपए है. यानी अर्जुन टैंक से करीब आधी कीमत. लेकिन पश्चिमी टैंकों से तुलना करें तो अर्जुन सस्ता लगता है. जैसे जर्मनी का लेपर्ड-2 करीब 54 करोड़ रुपए, अमेरिका का अब्राम्स करीब 84 करोड़ रुपए और और फ्रांस का लेकलार्क भी महंगा है.
अर्जुन की कीमत ज्यादा इसलिए है क्योंकि यह छोटी संख्या में बन रहा है और इसमें नई टेक्नोलॉजी डाली गई है. बड़े ऑर्डर होते तो कीमत कम हो सकती थी. साथ ही, यह 'मेक इन इंडिया' का हिस्सा है, जिसमें 54% से ज्यादा पार्ट्स भारतीय हैं, जो देश की सेल्फ-रिलायंस बढ़ाता है.
अभी तक नहीं. अर्जुन Mk-1 (पुराना वर्जन) 2004 से सेना में है, दो रेजिमेंट्स (करीब 124 टैंक) राजस्थान के रेगिस्तान में तैनात हैं. लेकिन कोई असली युद्ध में इस्तेमाल नहीं हुआ. यह अभी ट्रेनिंग और तैयारियों में है.
अर्जुन Mk-1A भारत बढ़ती ताकत दिखाता है. यह महंगा जरूर है, लेकिन देसी होने से यह हमें मजबूत बनाता है. आने वाले सालों में डिलीवरी बढ़ेंगी और शायद कीमत भी कम हो. यह टैंक बताता है कि भारत अब सिर्फ खरीदता नहीं, खुद बनाता भी है.
