Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संसद के शीतकालीन सत्र के बीच लंदन के लिए रवाना हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी


संसद के शीतकालीन सत्र के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार तड़के लंदन के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी ने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से सुबह करीब 3 बजकर 20 मिनट पर फ्लाइट नंबर BA 142 से लंदन के लिए उड़ान भरी है। राहुल गांधी लंदन से जर्मनी के लिए जाएंगे। ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है।

संसद का शीतकालीन सत्र अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। 1 दिसंबर से शुरू हुआ यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें कुल 15 बैठकें निर्धारित हैं। सोमवार को दोनों सदनों की कार्यवाही फिर शुरू होगी, जहां लंबित विधेयकों पर फोकस रहेगा।

संसद का शीतकालीन सत्र अब तक हंगामेदार रहा है। मुख्य रूप से वंदे मातरम् में बहस के दौरान और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मतदाता सूची संशोधन और चुनाव सुधारों को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई है।

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने रविवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन किया, जिसमें उसने मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन में वोट चोरी और अनियमितताओं के खिलाफ अपने अभियान को तेज किया। वोट चोरी को लेकर कांग्रेस की ये रैली संसद में सरकार और विपक्ष के बीच चुनावी निष्पक्षता को लेकर चल रही तीखी बहस के बीच हुई। इसमें राहुल गांधी भी पहुंचे।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस दोनों को निशाना बनाते हुए जनसभा को संबोधित किया। रामलीला मैदान से राहुल गांधी ने कहा, 'वे वोट चोरी करते हैं। चुनाव के दौरान 10,000 रुपये दिए गए। भारतीय निर्वाचन आयोग भाजपा के साथ मिलीभगत कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानून में बदलाव किया ताकि निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो सके, चाहे वह कुछ भी करे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |