Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठी: बाल विवाह मुक्त भारत! जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित “बाल विवाह मुक्त भारत” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम (27 नवम्बर, 2025 से 08 मार्च, 2026) के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज 18 दिसम्बर, 2025 को जनपद अमेठी में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देशानुसार तथा उपजिलाधिकारीध्प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जायस एवं राजकीय इंटर कॉलेज जायस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की अथवा 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जो कानूनन अपराध है। साथ ही बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामोंकृजैसे नवजात मृत्यु दर में वृद्धि, बाल स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, शिक्षा में बाधाएं, रोजगार एवं आजीविका की कम संभावनाएं तथा हिंसा एवं दुर्व्यवहार के बढ़ते जोखिमकृके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी बालिकाओं एवं महिलाओं को पंपलेट वितरित कर अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रमुख हेल्पलाइन नंबरोंकृमहिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112कृका व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सहायता तुरंत प्राप्त की जा सके। कार्यक्रम में दिनेश कुमार तिवारी (अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति), नीरज पाण्डेय (सदस्य, बाल कल्याण समिति) एवं लक्ष्मी गुप्ता (सामाजिक कार्यकर्ता) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |