Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः रोटरी क्लब शरद मेले के चैथे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं की रही धूम! नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया शुभारंभ, विजेताओं को किया गया सम्मानित


पीलीभीत। रोटरी क्लब शरद मेले के चैथे दिन की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। दोनों अतिथियों ने मेले की सफलता की कामना करते हुए रोटरी क्लब को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। रोटरी हाउस परिसर में दिनभर सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों की श्रृंखला चली, जिसमें बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

बेबी हेल्थ शो के संयोजक डॉ दीपकदृपूनम गंगवार, डॉ शैलेन्द्रदृडॉ सविता, डॉ अनुरागदृडॉ ओजस्वी, डॉ राकेश सिंहदृडॉ नेहा सिंह एवं डॉ राजेशदृऋतु गुप्ता रहे। प्रतियोगिता में कृषु, अथर्व, प्रिसा, अविका, तरागधा, आद्या एवं जसनूर को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका डॉ नीलम सिंह एवं डॉ सुमित ने निभाई।

फैशन शो का सफल आयोजन अंकुरदृअदिति, कार्तिकदृनेहा, डॉ रोहितदृआशा सिंह तथा अजीतदृशैलजा बाजपेई द्वारा किया गया।सिंगिंग सुपर स्टार कार्यक्रम में सिटी सिंगर्स क्लब के अध्यक्ष डॉ मित्रा, सचिव अमित शेखर सहित रणजीत सहमी, डॉ पी.एन. सक्सेना, डॉ भरत, ज्ञानेंद्र, संजीव, कन्हैया, संदीप सिंह, कृपा दीक्षित, क्षितिज सहित अन्य सदस्यों ने अपने गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।सिंगिंग स्टार प्रतियोगिता में ईरा, ख्याति, मंजुला, कृपा, शिखर, रमनप्रीत, दर्श, अनिका एवं प्रियांश विजेता रहे। कार्यक्रम के संयोजक उमेशदृपूनम चंद्रा, डॉ पी.एन. सक्सेनादृडॉ ममता सक्सेना, डॉ एस.के. मित्रादृदिव्या मित्रा तथा डॉ भरतदृआस्था कंचन रहे।

नेल आर्ट पेंटिंग प्रतियोगिता के संयोजक प्रदीपदृमाया अग्रवाल, संदीपदृदीपाली पूरी, अनुजदृराधिका अग्रवाल, जॉयदृछवि मैनी एवं पूजा कोहली रहे। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम अर्चना, द्वितीय झलक, तृतीय अनुष्का रहीं, जबकि जूनियर वर्ग में प्रथम सृष्टि, द्वितीय ऋचा एवं तृतीय लेखांशी रहीं। निर्णायक रशीद एवं ममता रहीं।बेस्ट फ्रॉम वेस्ट प्रतियोगिता के संयोजक राहुलदृपारुल अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, डॉ आशीषदृशिल्पी अग्रवाल, सीए केतनदृत्रिशा अग्रवाल, गौरवदृनेहा अरोड़ा रहे। प्रतियोगिता में ईशा, भावना, झलक, महिमा, काव्यांश एवं कार्तिक विजेता बने। निर्णायक श्वेता तनेजा एवं पूजा अरोड़ा रहीं।

मेहंदी प्रतियोगिता के संयोजक अनिलदृपूनम अग्रवाल, एसपीएस संधूदृहरमेश संधू, डॉ के.एन. तिवारीदृममता तिवारी तथा दिनेश चंद्रदृशशि अग्रवाल रहे।

कार्यक्रम के समापन पर पंजाब से आए सुख रंधावा के भांगड़ा ग्रुप ने शानदार प्रस्तुति दी, जिससे पूरा परिसर तालियों और नृत्य से गूंज उठा। दर्शक खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। इस कार्यक्रम के संयोजक तारा सिंह, जी.एस. खेड़ा एवं सरदार सिंह चावला रहे।

मेले का चैथा दिन उत्साह, रंगारंग प्रस्तुतियों और सामाजिक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |