सहारनपुरः राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने किया गांवों का दौरा
December 24, 2025
देवबंद। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने बुधवार को देवबंद विधानसभा क्षेत्र के गांव अंबहेटा शेखां, कुलसत समेत करीब आधा दर्जन गांवों का दौरा किया। इस दौरान श्रीकांत त्यागी ने कहा की उत्तर प्रदेश में चार करोड़ मतदाताओं की वोट कटी है, जिसकी जानकारी खुद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ दिल्ली और लखनऊ की लड़ाई का नतीजा है, दिल्ली वाले नहीं चाहते कि योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। आरोप लगाया कि त्यागी ब्राह्मण समाज के लोगों का शोषण किया जा रहा है उन्हें टारगेट कर व्यापार और उनके निजी हितों के साथ खिलवाड़ की जा रही है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अवनीश त्यागी, ईश्वर त्यागी, अंकुश त्यागी, शुभम राय, अंकित त्यागी आदि मौजूद रहे।
.jpg)