Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः केशोपुर क्रय केंद्र पर गन्ना खरीद, तौल व उठान व्यवस्था सही पाई गई! जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने किया निरीक्षण


पीलीभीत। जनपद की चारों चीनी मिलों में गन्ना पेराई कार्य तेजी से जारी है। प्रतिदिन लगभग 2.25 लाख कुंतल गन्ना खरीद की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर के क्रय केंद्र केशोपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र पर तौल कार्य देख रहे तौल लिपिक विनोद कुमार वर्मा के पास विधिक लाइसेंस पाया गया। क्रय केंद्र 19 नवंबर 2025 से संचालित है और अब तक यहां 10041.30 कुंतल गन्ना खरीदा जा चुका है।

निरीक्षण के समय गन्ना किसान रामदयाल, ग्राम चंदोखा, अपनी ट्रॉली तौल कराने पहुंचे थे। मानक 5 कुंतल के बांट पर वजन सही पाया गया। क्रय केंद्र पर गन्ना खरीद, उठान तथा रिकॉर्ड पंजिकाएं पूर्ण रूप से सही पाई गईं। पेयजल व्यवस्था हेतु इंडिया मार्का हैंडपंप भी स्थापित है।

किसानों से बातचीत के दौरान यह जानकारी सामने आई कि तौल और उठान से संबंधित किसी प्रकार की समस्या नहीं है। किसानों को बताया गया कि गन्ना पर्ची या तौल से जुड़ी किसी भी परेशानी के लिए वे अपनी गन्ना समिति के सचिव, मिल के नोडल अधिकारी या टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।निरीक्षण के दौरान गन्ना विकास समिति पूरनपुर के डायरेक्टर गंगाराम, किसान रामदयाल, शिवकुमार, सुखदेव, प्रमोद कुमार, दयाशंकर, विनोद सिंह, मिश्री लाल, महेंद्र पाल सहित कई किसान मौजूद रहे। किसानों से यह भी अपील की गई कि फसल अवशेष जलाने के बजाय ट्रैक्टर ट्रेश मल्चर का प्रयोग करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |