प्रतापगढः एसडीएम ने एसआईआर अभियान में मतदेय स्थलों का लिया जायजा
December 04, 2025
लालगंज/प्रतापगढ़। विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसडीएम ने तहसील क्षेत्र में तैनात तीन बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने गुरूवार को रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने अभियान में शत प्रतिशत की सफलता के लिए मॉडल प्राइमरी स्कूल लालगंज के प्रधानाध्यापक व एसआईआर अभियान में बतौर सुपर वाइजर के साथ कार्य कर रहे तीन बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं अभियान को लेकर एसडीएम ने गुरूवार को लालगंज क्षेत्र के अझारा, शीतलमऊ, खालसा सादात, अमावां मतदेय स्थलों पर संचालित कार्रवाई का जायजा लिया। एसडीएम ने अभियान से जुड़े कार्मिकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर मतदाता प्रपत्र को हर दशा में पूर्ण कराए जाने के कडे निर्देश दिये।
