Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गोवा के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष को पद से हटाया गया


गोवा के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमित पालेकर को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। अगले आदेश तक श्रीकृष्णा परब को अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आम आदमी पार्टी ने इस फैसले को लेकर लेटर भी जारी किया है। हालांकि इस लेटर में आप ने अमित पालेकर को पद से हटाने की वजह नहीं बताई है।'

आप ने एक्स पर पोस्ट करके बताया, "आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के फैसले के अनुसार, एडवोकेट अमित पालेकर को तुरंत प्रभाव से गोवा राज्य यूनिट के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। अगले आदेश तक श्री श्रीकृष्ण परब को अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।"

बता दें कि हालही में हुए जिला पंचायत के चुनावों में आप का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। ऐसे में कहा जा रहा है कि चुनाव के नतीजों के बाद ही आप ने ये फैसला लिया कि गोवा के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमित पालेकर को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

गोवा राज्य के जनरल सेक्रेटरी (ऑर्गेनाइजेशन), श्रीकृष्णा परब, अगले आदेश तक AAP गोवा के प्रेसिडेंट का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। हालांकि आप द्वारा पालेकर को हटाने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।

बता दें कि गोवा में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने 20 दिसंबर के जिला पंचायत चुनावों में 42 सीटों पर चुनाव लड़ा था और एक और सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दिया था, लेकिन वह सिर्फ़ एक सीट जीत पाई।

पालेकर पेशे से वकील हैं। वह 2022 गोवा विधानसभा चुनावों से पहले AAP में शामिल हुए थे और उन्हें पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर पेश किया गया था। AAP ने 40 सदस्यों वाली गोवा विधानसभा में दो सीटें जीतीं थीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |