बाबर आजम अब ऑस्ट्रेलिया में फ्लॉप, दो मैचों में बने केवल इतने ही रन
December 17, 2025
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम इस वक्त खराब दौर से गुजर रहे हैं। पाकिस्तान से बाहर भी उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं। पिछली दो पारियों के आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि बाबर आज इस वक्त पूरी तरह से फ्लॉप चल रहे हैं। बाबर अभी बीबीएल यानी बिग बैश लीग खेल रहे हैं, लेकिन वे अपनी टीम के लिए टेंशन का सबब बने हुए हैं।
बाबर आजम अभी बीबीएल खेल रहे हैं। बुधवार को सिडनी सिक्सर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच हुए मैच में बाबर आजम ओपनिंग के लिए आए। बिग बैश लीग में बाबर आजम सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे हैं। बुधवार को ओपनिंग के लिए उतरे बाबर आजम 10 बॉल पर केवल 9 ही रन बना सके और आउट हो गए। इसमें एक चौका शामिल था। इससे पहले जब पिछले मैच में बाबर आजम बल्लेबाजी के लिए आए तो पांच बॉल पर 2 ही रन बना सके। इस तरह से दो मैचों में बाबर के केवल 11 ही रन हो पाए हैं।
सिडनी सिक्सर्स के बल्लेबाज बाबर आजम जब आउट हुए तब टीम का स्कोर केवल 12 रन था और तीसरा ओवर चल रहा था। चूंकि टीम को पहला झटका जल्द ही लग गया था, इसलिए टीम इससे उबर ही नहीं पाई और बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। टीम पूरे 20 ओवर तक संघर्ष करती रही।
इस बीच जोशुआ फिलिप ने बीच में आकर जरूर आक्रामक बल्लेबाजी की और तेजी से रन बनाए। फिलिप ने केवल 28 बॉल पर 46 रन ठोक दिए। इसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल रहा। खैर ये तो रही मैच की बात, लेकिन सवाल यही है कि बाबर आजम का बल्ला कब तक चलना शुरू होगा। उनके खराब प्रदर्शन के कारण पाकिस्तानी टीम और बीबीएल में उनकी टीम परेशानी का सामना कर रही है।
बाबर आजम कभी टी20 और वनडे के अलावा टेस्ट के भी बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते थे। वे पाकिस्तान टीम के कप्तान भी थे, लेकिन इसके बाद तीनों फॉर्मेट में उनका फार्म गिरता चला गया और अब वे ना तो किसी टीम के कप्तान हें और ना ही उनकी जगह टीम में पक्की है। अगर यही सिलसिल चला तो आने वाले वक्त में उनका करियर भी खत्म हो सकता है।
