प्रतापगढ़। आज कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रणेता,भारत रत्न महामना पण्डित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती व प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजगोपालाचारी जी की पुण्य तिथि एवं महाराजा बिजली पासी जी की जयंती मनाई गई, इस दौरान सभी महापुरुषों को पुष्पांजलि एवं नमन करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि पण्डित मदन मोहन मालवीय जी भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, श्सत्यमेव जयतेश् को लोकप्रिय बनाया और 2014 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित हुए। इसके बाद कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सी.राजगोपालाचारी एक राजनेता, वकील, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत में जन्मे एकमात्र गवर्नर-जनरल थे। वे 1959 में स्वतंत्र पार्टी के संस्थापक और नेता थे। तत्पश्चात अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज ने कहा कि महाराजा बिजली पासी, पासी समुदाय के एक महान भारतीय राजा थे, वे उत्तरी भारत में एक राजा के रूप में लोकप्रिय थे। बिजली पासी ने वर्तमान उत्तर प्रदेश राज्य के एक हिस्से पर शासन किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष मो.इस्तियाक,कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, जिला प्रवक्ता सुरेश मिश्र,अब्दुल रहमान,कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान,ब्लॉक अध्यक्ष सड़वा चंडिका मो. कासिम, जिला उपाध्यक्ष मीरा देवी गौतम,जिला महासचिव चंद्रनाथ शुक्ल,जिला सचिव सुधांशु शुक्ल,जिला सचिव आशिक अली,जिला सचिव धर्मराज सिंह,नगर सचिव अरबाज आलम, मो.ईदरिसी, फरहान प्रतापगढ़ी, नूर आलम,सुरेश मिश्र,सुरेश दूबे,राम मनोहर गौतम,राम धन यादव उपस्थित रहे।
