Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत


उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। भिकियासैंण के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना के बाद इलाके में राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। SDRF की टीम को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई हैं, जबकि 12 घायल यात्रियों को भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा भिकियासैंण–विनायक–जालली मोटर मार्ग पर शिलापनी के पास हुआ। बस भिकियासैंण से रामनगर के लिए निकली थी। सुबह करीब 6 बजे द्वाराहाट से निकली थी तभी रास्ते में बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर है।

हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है, ''जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें यात्रियों के हताहत होने की सूचना है। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।''

आगे उन्होंने लिखा है, ''हादसे में घायल यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। इस पूरे प्रकरण की सतत निगरानी की जा रही है और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।''

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |