Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मैक्सिको में प्राइवेट जेट क्रैश, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान बिल्डिंग से टकराया, 7 की मौत


मैक्सिको में एक छोटा प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और उसमें सवार 7 यात्रियों और क्रू मेंबर की मौत हो गई है। ये दुर्घटना सेंट्रल मैक्सिको के तोलुका हवाई अड्डे से 50 किलोमीटर दूर एक इंडस्ट्रियल एरिया में हुई। छोटे सेना विमान ने एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश की, उसी दौरान ये विमान एक फुटबॉल ग्राउंड में उतरा और एक बिल्डिंग से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

रडार डेटा से पता चला है कि दुर्घटना के समय विमान गो-अराउंड की कोशिश कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज में विमान को तोलुका और सैन माटेओ एटेंको की सीमा के बीच स्थित एक फुटबॉल मैदान में गिरने से कुछ क्षण पहले दिखाया गया है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि इस प्राइवेट जेट में 2 क्रू मेंबर और 8 यात्री सवार थे। हालांकि मैक्सिको की मीडिया में सभी 10 सदस्यों के मारे जाने की खबरे चल रही हैं।

एसोसिएटेड प्रेस (AP) के अनुसार, यह विमान मैक्सिको के प्रशांत तट पर स्थित अकापुल्को से उड़ान भरकर आ रहा था। मैक्सिको स्टेट सिविल प्रोटेक्शन कोऑर्डिनेटर एड्रियन हर्नांडेज ने बताया कि विमान में 8 यात्री और 2 क्रू मेंबर सवार थे। अब तक सात शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि तलाशी और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इससे पहले जून में दक्षिणी मैक्सिको में ग्वाटेमाला की सीमा के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार ग्वाटेमाला के दो पायलटों और मैक्सिको के एक कृषि वैज्ञानिक की मौत हो गई थी। ग्वाटेमाला का यह विमान दक्षिणी मेक्सिको के तापाचुला के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। विमानन अधिकारियों के मुताबिक लार्वा के प्रकोपों से लड़ने की योजना पर कार्य चल रहा था। इसी काम के लिए इस छोटे विमान का इस्तेमाल किया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि स्कूवॉर्म मधुमक्खियों को छोड़ते समय अचानक विमान असंतुलित हुआ और नीचे आ गिरा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |