Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर केंद्रीय विद्यालय संगठन के 63 वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन


लखनऊ। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में 63वें स्थापना दिवस का आयोजन किया गया । केंद्रीय विद्यालय संगठन की उपायुक्त श्रीमती सोना सेठ एवं विद्यालय प्राचार्य श्री संजीव कुमार अग्रवाल द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र के डिजिटल इंडिया एवं कौशल विकास के सपने को साकार करने हेतु उपायुक्त महोदया द्वारा एक नवाचार एवं कौशल केंद्र का भी उद्घाटन किया गया इस कौशल केंद्र के द्वारा विद्यालय के विद्यार्थी अब तकनीकी एवं कौशल की शिक्षा भी प्राप्त कर  सकेंगे ।  कार्यक्रम में विद्यालय को 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में  उत्कृष्ट योगदान देने वाले अध्यापकों को के.वी.सं की तरफ से सम्मानित किया गया । तो वही 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कें.विद्यालय गोमती नगर का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्रों को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की गई । कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व वरिष्ठ शिक्षकों एवं छात्रों की की उपस्थित सोभनीय रही ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |