लखनऊः मोहनलालगंज में जन्मदिन पार्टी के दौरान बवाल, फायरिंग व मारपीट का आरोप. सोशल मीडिया पर हुई वीडियो वायरल
December 15, 2025
लखनऊ। जन्मदिन पार्टी के दौरान दबंगों द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और फायरिंग किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है पीड़ित राज त्रिवेदी निवासी हुलासखेड़ा ने दी तहरीर में बताया कि बीते रविवार को दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान डांस कर रहे थे तभी आपस में विवाद शुरू हो गया विरोध करने पर 8 से 10 लोगों ने मिलकर मारपीट की, बीच-बचाव करने पर साथियों को भी पीटा गया आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग की, जान से मारने की नीयत से हमला किया और पीड़ित की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया हमले में पीड़ित व उसके साथी को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस से तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.।
