बीसलपुरः डिग्री कॉलेज में अन्ना चांडी पर गोष्ठी, छात्र-छात्राओं ने जाना इतिहास! मिशन शक्ति फेज-5 के तहत कार्यक्रम आयोजित
December 06, 2025
बीसलपुर। शासन के निर्देश पर शफी डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत अन्ना चांडी पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन बी.एड. विभाग की प्रशिक्षु अंकिता देवी ने किया। डीएलएड प्रवक्ता प्रदीप कुमार ने बताया कि अन्ना चांडी भारत की पहली महिला जिला न्यायाधीश थीं। प्रवक्ता फईम सिद्दीकी ने कहा कि वे अपने समय की प्रमुख महिला अधिकार कार्यकर्ता थीं। बी.एड. प्रवक्ता रविंद्र पाल सिंह गंगवार ने कहा कि अन्ना चांडी महिलाओं के सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण की प्रेरणा थीं। कार्यक्रम में बी.ए., बी.एससी., बी.सी.ए., बी.एड. और डीएलएड के छात्र-छात्राओं के साथ प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार, समन्वयक अनीस बेग तथा अन्य प्रवक्ता भी उपस्थित रहे।
