Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः मिशन शक्ति 5.0 अभियान! महिला शक्ति को नई उड़ान


अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 19 दिसंबर 2025 को “मिशन शक्ति अभियान 5.0” की थीम “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” के तहत जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देशानुसार एवं उपजिलाधिकारीध्प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वावलंबन कैम्प (मेगा इवेंट) का आयोजन ग्राम पंचायत बदलापुर, विकास खंड संग्रामपुर, जनपद अमेठी में किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बालिका सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्यध्कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना तथा पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना की जानकारी दी गई। साथ ही इन योजनाओं से संबंधित पंपलेट वितरित कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। कैम्प में उपस्थित सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति के फोल्डर व पंपलेट प्रदान करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया तथा उन्हें सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 सहित बाल श्रम एवं बाल विवाह के संबंध में भी व्यापक स्तर पर जानकारी देकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |