Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः शीतलहर का प्रकोप! चारों तहसीलों को मिले 4,132 कंबल


अमेठी। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार जनपद में ठंड से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कंबलों की आपूर्ति की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 18 दिसंबर 2025 को जनपद की समस्त चारों तहसीलों को कंबलों की आपूर्ति कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक तहसील को 1,033 कंबल उपलब्ध कराए गए हैं, इस प्रकार कुल 4,132 कंबल जनपद को प्राप्त हुए हैं। इन कंबलों का वितरण असहाय, गरीब एवं निर्धन वर्ग के जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, ताकि शीतलहर के दौरान उन्हें राहत मिल सके। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कंबल वितरण का कार्य तत्काल प्रारंभ कराते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कंबल वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचें। साथ ही कंबल वितरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और शासन की मंशा के अनुरूप लाभार्थियों को सहायता प्राप्त हो सके। प्रशासन द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि वितरण के दौरान सूचीकरण एवं निगरानी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। जिला प्रशासन शीतलहर से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयासरत है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |