Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मिशन शक्ति अभियान 5.0! स्वावलंबन कैंप का आयोजन


अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति विशेष अभियान फेजदृ5.0 के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 16 दिसंबर, 2025 को “मिशन शक्ति अभियान 5.0” की थीम “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” के अंतर्गत जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देशानुसार एवं उपजिलाधिकारीध्प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वावलंबन कैंप (मेगा इवेंट) का आयोजन ग्राम पंचायत नौगिरवा, विकास खंड भेटुआ, जनपद अमेठी में किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बालिका सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्यध्कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना तथा पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना से संबंधित पम्पलेट वितरित कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई। उक्त कार्यक्रम में गुलाब पाल एवं दिनेश कुमार, आउटरीच कार्यकर्ता, जिला बाल संरक्षण इकाई अमेठी की उपस्थिति रही। इसी क्रम में “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जगदीशपुर एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जामों, जनपद अमेठी में बाल विवाह की रोकथाम तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम में निहित प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर दिनेश कुमार तिवारी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, रीता सिंह, सदस्य बाल कल्याण समिति सहित विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति से संबंधित फोल्डर एवं पम्पलेट वितरित कर अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 सहित बाल श्रम एवं बाल विवाह से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |