Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 343 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ भव्य रूप से हुआ संपन्न! मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 333 हिन्दु जोड़े व 10 मुस्लिम जोड़े विवाह के बंधन में बंधे


प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत राजकीय इण्टर कालेज परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 343 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजत कार्यक्रम में 333 हिन्दू जोड़े एवं 10 मुस्लिम जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। सभी शादियां अपने रीति रिवाज के अनुसार हुई हिंदू धर्म की शादी वेद मंत्रों के उच्चारण के माध्यम से व मुस्लिम शादियां निकाह के माध्यम से संपन्न की गई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0) आदित्य प्रजापति, राज्यसभा सांसद के प्रतिनिधि राय साहब, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह सहित अन्य अतिथियों ने नव दांपत्य जोड़ों को आर्शीवाद दिया। 

इस अवसर पर विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य ने सभी जोड़ो को बधाई देते हुये समाज कल्याण विभाग द्वारा किये गये भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों को परिणय सूत्र में बांधने का कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि विभिन्न सम्प्रदाय के लोगों का आज उन्हीं के रीति रिवाज के साथ विवाह को सम्पन्न कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिये वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब, असहाय एवं निर्धन व्यक्तियों के पुत्रियों के जीवन में खुशहाली लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि विवाह केवल एक जन्म का बंधन नहीं, बल्कि जन्म-जन्मांतर का पवित्र संबंध है, जिसे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ यहाँ संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजकीय इण्टर कालेज परिसर में 343 जोड़ों का विवाह सकुशल सम्पन्न हुआ है, प्रत्येक जोड़ों पर प्रदेश सरकार द्वारा 1 लाख की खर्च किये जा रहे है जिसमें 60 हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में भेजे जाते है एवं शेष धनराशि से विवाह सामग्री और आयोजन में खर्च किये जाते है। उन्होने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश था कि जो भी नये वर-वधु को उपहार सामग्री दी जाये वह उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिये। उन्होने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गो के पात्र लोगों को योजनाओं का मिल रहा है। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रत्येक वर्ग के जो भी लोग उपस्थित है यह एक एकता का उदाहरण दिखाई दे रहा है। उन्होंने सभी नवदंपतियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाएँ और हर परिस्थिति में एक-दूसरे के प्रति सहयोगी बनें।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने सभी जोड़ों को बधाई दी और कहा कि सभी नव दांपत्य जोड़े एक दूसरे के साथ मिलकर खुशी से अपना जीवन यापन करें।  

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने आये हुये अतिथियों का स्वागत किया और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के उपरान्त सभी जोड़ो व उनके परिवार लोगों ने भोजन ग्रहण किया और अपने-अपने घरों से लिये प्रस्थान किये। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण व समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य सहित गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुये। कार्यक्रम का संचालन सुनील प्रभाकर ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |