Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुर: वेनीराम मंदिर में ब्राह्मण कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न! विक्रम संवत 2083 के व्रतोत्सव और प्रमुख त्योहारों की तिथियों का किया ऐतिहासिक निर्णय


बीसलपुर। वेनीराम मंदिर के पवित्र परिसर में ब्राह्मण कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विक्रम संवत 2083 (सन् 2026-27) की तिथियों, व्रतोत्सव और प्रमुख त्योहारों के निर्णय पत्रिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस पत्रिका में ब्राह्मण समाज के लिए सभी महत्वपूर्ण धार्मिक तिथियां, व्रत और विशेष उत्सव शामिल किए जाएंगे। समिति के पदाधिकारियों ने इस पत्रिका को समाज की एकता और सांस्कृतिक निरंतरता का प्रतीक बताते हुए इसके वितरण की योजना पर भी विचार किया। इससे समाज के सदस्यों को वर्ष भर के धार्मिक आयोजनों की सुगम जानकारी प्राप्त होगी और धार्मिक अनुष्ठानों में एकरूपता बनी रहेगी।

बैठक में पं रामकृपालु शंखधार, पं आलोक नगाइच, पं सूर्य प्रकाश मिश्रा, पं गंगाचरण डूगरपुरिया, पं अवधेश भट्ट, पं हेमंत मिश्रा, पं प्रदीप नारायण मिश्रा, अर्पित समाधिया, नरेश चंद्र शर्मा, पीयूष मिश्रा, विवेक पाणडेय, नितिन दीक्षित, विभु मिश्रा, उमाकांत मिश्रा, विमल मिश्रा और राजू भैया शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |