Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: 20 लाख के अवैध गांजा के साथ 04 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार


मिर्जापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी,बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदाथों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना व एसओजीध्सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। मंगलवार को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार थाना जिगना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जिगनाबारी कोट चैराहा के पास से एक बोलेरो तथा एक टैम्पो सवार 04 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ा गया। जिनके द्वारा पूछताछ में अपना नाम पता 1.राहुल सिंह पुत्र जयमंगल सिंह निवासी ग्राम माड़ौ थाना बैकुण्ठपुर जनपद रीवा, मध्य प्रदेश 2.धीरज सिंह पुत्र अतिबल सिंह निवासी ग्राम आसमानपट्टी गौरा थाना जिगना जनपद मीरजापुर 3. प्रतीक सिंह पुत्र चन्द्रशेखर सिंह निवासी भिलगौर थाना जिगना जनपद मीरजापुर 4. भोला तिवारी पुत्र कुंजबिहारी तिवारी निवासी भिलगौर थाना जिगना जनपद मीरजापुर बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्त राहुल सिंह व धीरज सिंह द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे दोनो कोरबा छत्तीसगढ़ से एक व्यक्ति से गांजा खरीद कर ले आते है और जिगना निवासी एक व्यक्ति को बेच देते है । पुलिस टीमों द्वारा मौके से बरामद वाहन बोलेरो व टेम्पो की तलाशी ली गई तो बोरियों में भरकर रखा कुल 50.780 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो व टेम्पो वाहन एमवी एक्ट में सीज किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |