मिर्जापुर: फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने का अभियुक्त गिरफ्तार
December 30, 2025
अदलहाट/मिर्जापुर। हर्षित सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी विदापुर थाना कछवां जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। जिसके आधार पर थाना अदलहाट पर बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक अदलहाट को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में मंगलवार को उपनिरीक्षक सुशील कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अदलहाट क्षेत्र से वांछित अभियुक्त मकरन सिंह पुत्र जितेन्द्र प्रताप सिंह निवासी सिरसपुर थाना समयपुर बादली पश्चिम दिल्ली,हालपता-लहरतारा थाना मडुवाडीह जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।
.jpg)