शाहबाद: हटे दीवार तो चैड़ीकरण का काम पकड़े रफ्तार
December 30, 2025
शाहबाद। शासन की मंजूरी के बाद भमौरा- शाहबाद- बिलारी स्टेट हाइवे के चैड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। पूर्व से 7 मीटर चैड़ी सड़क को दोनों तरफ से डेढ़ डेढ़ मीटर बढ़ाकर 10 मीटर किया जा रहा है। स्टेट हाइवे चैड़ीकरण का लगभग 65 से 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शाहबाद के आबादी क्षेत्र में अतिक्रमण रोड चैड़ीकरण में बाधा बन रहा है। वही रोड के एक साइड सरकारी अस्पताल की दीवार अतिक्रमण की जद में आ गई है, जिसको हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग से पत्राचार कर दीवार हटाने का अनुरोध किया गया है। बता दे कि भमौरा- शाहबाद- बिलारी स्टेट हाइवे चैड़ीकरण में रामपुर जनपद का 25. 6 किलोमीटर का हिस्सा आ रहा है, जिसको लगभग 34 करोड़ रुपए की लागत से चैड़ा किया जा रहा है। हाइवे चैड़ीकरण का काम शाहबाद के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तक किया जा चुका है, वहां से लेकर ढकिया तिराहे तक आबादी क्षेत्र में अतिक्रमण व सीएचसी की दीवार चैड़ीकरण में बाधा बन रही है। जिसको हटाने के लिए संबंधित विभाग को लिखा गया है। साथ ही साथ पोल शिफ्टिंग का कार्य भी किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग के एई मनोहर प्रसाद सीएचसी की दीवार अतिक्रमण की जद में आ रही है, जिसको हटाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से पत्राचार किया गया है, सीएमओ मैडम ने भी दीवार हटाने को कह दिया है,अभी लिखित में कोई पत्र नहीं मिला है, जल्द ही दीवार को हटवाकर स्टेट हाइवे चैड़ीकरण का काम शुरू कराया जाएगा।
