Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

राजा भैया को गिफ्ट में मिला 1.5 करोड़ रुपये का घोड़ा! शाही अंदाज में हुआ स्वागत


यूपी के प्रतापगढ़ की सियासत हो या राजसी ठाठ-बाट, कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार चर्चा उनके किसी राजनीतिक बयान की नहीं, बल्कि उनके अस्तबल में आए एक नए मेहमान की है। महाराष्ट्र से चलकर प्रतापगढ़ की पावन धरती बेंती पहुंचे इस'अनमोल' घोड़े की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। इस घोड़े की कीमत 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मारवाड़ी नस्ल के इस घोड़े का नाम राजा भैया ने 'विजयराज' रखा है। इस घोड़े ने कुंडा के बेंती राजभवन के अस्तबल की रौनक बढ़ा दी है। छत्रपति शिवाजी महाराज की वीर भूमि महाराष्ट्र से चलकर जब यह घोड़ा अवध की धरती पर पहुंचा, तो इसका स्वागत किसी राजकुमार की तरह किया गया। पारंपरिक विधि-विधान से पूजन हुआ और फिर इसे राजभवन के बेड़े में शामिल किया गया।

करीब डेढ़ करोड़ की कीमत वाला यह अश्व राजा भैया ने खरीदा नहीं है, बल्कि यह उनके एक करीबी मित्र ने उन्हें तोहफे में दिया है। मजबूत कद-काठी, चमकदार शरीर और राजसी चाल वाले 'विजयराज' को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध है। लेकिन इसकी खासियत सिर्फ इसकी खूबसूरती नहीं, बल्कि इसका शानदार 'पासपोर्ट' भी है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि 'विजयराज' का अपना एक आधिकारिक पासपोर्ट है। इस पासपोर्ट में न केवल उसकी कद-काठी और रंग का जिक्र है, बल्कि उसकी पिछली तीन पीढ़ियों की वंशावली भी दर्ज है। यह प्रमाणित करने के लिए कि यह शुद्ध मारवाड़ी नस्ल का है। इसकी डीएनए रिपोर्ट भी तैयार की गई है। केवल पारंगत और उच्च श्रेणी के घोड़ों को ही इस तरह के दस्तावेज जारी किए जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |