Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मौसम का हाल! क्या दिल्ली में होने वाली है बारिश! 13 राज्यों में कोहरा और कड़ाके की ठंड का अलर्ट


दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कई राज्यों में घना कोहरा भी पड़ रहा है। विज़िबिलिटी कम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, शिमला और कोलकाता समेत प्रमुख शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने 17 से 20 दिसंबर के दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। साथ ही इन राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कई जगहों पर 5°-10 डिग्री तक दर्ज किया गया। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8°C आदमपुर (पंजाब) और भोपाल (मध्य प्रदेश) में दर्ज किया गया। पहाड़ी राज्यों में न्यूनतम तापमान 5°C से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 1-2°C तक गिर सकता है।

दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 17 दिसंबर को दिल्ली में आसमान साफ ​​रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 23 से 25°C और 09 से 11°C के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय पश्चिम दिशा से 15 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलने की संभावना है। दोपहर में हवा की रफ़्तार पश्चिम दिशा से 15 किमी प्रति घंटे ही रहेगी। 18 दिसंबर को दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी।

वहीं, दिल्ली के लोगों को वायु प्रदूषण से अभी राहत मिलने वाली नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को स्मॉग की परत छाई हुई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार आनंद विहार में AQI 341 दर्ज किया गया। ITO इलाके में AQI 360 दर्ज किया गया। दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मंगलवार को मामूली सुधार देखा गया लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में बना रहा। तेज हवाओं और कोहरे के छंटने से तीन दिनों बाद दिल्ली में प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी से अब ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आ गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |