Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कर्नाटक राज्य ने महिला कर्मचारियों को पेड पीरियड लीव देना किया शुरू! मिलेंगी 12 छुट्टियां


कर्नाटक में महिला कर्मचारियों को पेड मेंस्ट्रुअल लीव मिलनी शुरू हो गई है। कर्नाटक सरकार ने 18 से 52 साल की महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए एक नई पॉलिसी मंजूर की है, जिसके तहत उन्हें हर महीने एक दिन की पेड लीव मिलेगी यानी साल में कुल 12 दिन की छुट्टी। इस कदम का मकसद वर्कप्लेस पर महिला कर्मचारियों के आराम को बढ़ाना है। यह राज्य भर में सभी परमानेंट, कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स महिला कर्मचारियों पर लागू होगा।

यह छुट्टी बिना किसी मेडिकल सर्टिफिकेट के ली जा सकती है और इसे अटेंडेंस या लीव रजिस्टर में अलग से रिकॉर्ड करना होगा। मेंस्ट्रुअल लीव को किसी दूसरी तरह की छुट्टी के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है।

बता दें कि कर्नाटक सरकार ने 2024 में एक साल में 6 पीरियड लीव देने का प्रस्ताव रखा था लेकिन अक्टूबर 2025 में उसे बढ़ाकर हर महीने एक दिन यानी कुल 12 दिन करने के फैसले को मंजूरी मिली थी। अब सभी कामकाजी महिलाओं को हर महीने एक दिन की सवेतन पीरियड लीव दी जा रही है। इसी के साथ कर्नाटक अब देश के उन कुछ राज्यों का हिस्सा बन गया है जहां महिलाओं को पीरियड लीव दी जाती है। बिहार में महिलाओं को हर महीने 2 पीरियड लीव मिलती हैं। इसके अलावा ओडिशा में हाल ही में सरकारी विभागों में काम करने वाली महिलाओं के लिए एक दिन की पीरियड लीव देने की घोषणा की गई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |