Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: बिजली बिल राहत योजना कैंप में मूलधन पर 100 प्रतिशत ब्याज माफी


असंद्रा/ बाराबंकी। सरकार द्वारा संचालित बिजली बिल राहत योजना के तहत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मूलधन जमा करने पर ब्याज में 100 प्रतिशत छूट की सुविधा 31 दिसंबर तक प्रदान की गई। असंद्रा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भेड़िया बबुरिहा के ग्राम बबुरिहा में विद्युत विभाग द्वारा बिजली बिल राहत योजना का कैंप बुधवार को आयोजित किया गया।कैंप में विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल जमा कराए। इस दौरान बड़े बकायेदारों को चेतावनी के साथ राशि जमा न करने पर विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की गई। कैंप में टीजी-2 आनंद कुमार, लाइनमैन सुनीत कुमार, मंसब, गुरु वचन, मीटर रीडर मो. अतीक सहित अन्य विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।

विद्युत कर्मचारियों ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि 31 दिसंबर तक मूलधन जमा करने पर ब्याज की 100 प्रतिशत छूट दी गई, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। योजना का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने कैंप में पहुंचकर अपने बकाया बिल जमा किए।कैंप में अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी, सुशील कुमार मिश्रा, राकेश कुमार, सर्वेश कुमार, पिंटू, प्रशांत कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने बिजली बिल राहत योजना को उपयोगी बताते हुए सरकार व विद्युत विभाग का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |