श्री पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव को धन्यबाद।
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी में जनपद सोनभद्र को बड़ी सम्मानजनक जिम्मेदारी मिली है। जिले के युवा और ऊर्जावान नेता विवेक सिंह पटेल को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के अनुमोदन के बाद हुई। विवेक सिंह पटेल की नियुक्ति से सोनभद्र के नौजवान कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। एक साधारण किसान परिवार के युवा को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी को जिले में सम्मान और प्रेरणा के तौर पर देखा जा रहा है। नियुक्ति के बाद विवेक सिंह पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय सचिव जैसी अहम जिम्मेदारी पाकर वे गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उसे पूरी निष्ठा, मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने गृह जनपद सोनभद्र के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा, ताकि दबे-कुचले, शोषित और वंचित समाज के हक-अधिकार की लड़ाई को और मजबूती मिले। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर संगठन को सक्रिय किया जाएगा। विवेक सिंह पटेल ने यह भी कहा कि आगामी 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को 300 से अधिक सीटें जीताकर अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठित होकर जनता के बीच जाएं और समाजवादी विचारधारा की अलख को और प्रखर करें। यह नियुक्ति न सिर्फ सोनभद्र के लिए गौरव की बात है, बल्कि युवाओं के लिए भी प्रेरणा है कि समर्पण और संघर्ष से बड़ी जिम्मेदारियां हासिल की जा सकती हैं।इस मौके पर जिलाध्यक्ष,समेत अन्य नेता गण मौजूद रहे।
