सोनभद्र। अजय राय ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री आदिवासी गौरव दिवस मना रहे हैं वही दूसरी तरफ खनन माफिया के साथ मिलकर आदिवासी समाज की हत्या की जा रही है आगे कहा कि सोनभद्र में खनन दुर्घटना का पर्याय बन चुका है और पत्थर की खदानों को मौत का कुआं बना दिया गया है जिसमें सत्ता पक्ष के तमाम नेताओ माफियाओं से सांठगांठ कर खदानों का संचालन अवैध तरीके से करा रहे हैं हम प्रशासन से मांग करते हैं कि सोनभद्र में संचालित सभी खदानों का ऑडिट कराया जाए और मानक के विपरीत चल रही सभी खदानों को संचालित करने वाले पर कठोर कार्रवाई की जाए उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदना से मै हतप्रभ हूं कि मुख्यमंत्री की सभा से घटनास्थल लगभग कुछ ही किलोमीटर पर खनन हादसा हुआ और मुख्यमंत्री झांकने तक नहीं गए संवेदना व्यक्त करना तो दूर की बात है हम मुख्यमंत्री से यह जानना चाहते हैं कि खदानों में कार्य करने वाले आदिवासी गरीब मजदूरों का इंसुरेंस कौन कराता है उनको संसाधन सुरक्षा उपकरण कौन मुहैया करता है और किसकी जिम्मेदारी है जिसकी भी जिम्मेदारी बनती हो उसको तत्काल दोषी मानते हुए उस पर कड़ी से कार्रवाई कड़ी कार्रवाई की जाए । खदान हादसे को गंभीर अपराध बताते हुए कहा यह एक सुनियोजित हत्या है हादसे के जिम्मेदार तथा संलिप्त सभी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए चाहे अधिकारी हो नेता हो माफिया हो किसी को बक्सा गया तो कांग्रेस का एक एक सिपाही पीड़ितों के न्याय के लिए हर संभव लड़ाई लड़ता रहेगा। यह जनपद उत्तर प्रदेश को जबरजस्त राजस्व देने वाला जनपद है इस जिले में NDRF,SDRF की तैनाती की जाय। हादसे में जान गवाने वाले परिजनों के पप्रत्येक परिवार को नौकरी दी जाय तथा उनको आर्थिक सहायता के रूप में 50 , 50 लाख रुपए दिए जाएं। पीड़ित परिवार से मिलने जाने वालों में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के साथ कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड, शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद पूर्व अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, राजेश द्विवेदी कौशलेश पाठक सहित कांग्रेस पार्टी के जिले व प्रदेश के सैकड़ो नेता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।
!doctype>
