Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 जन्म जयंती के अवसर पर एकता यात्रा को सदर विधायक व जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

अंग्रेजों की कुटिल चाल को पटेल जी ने किया नाकाम=भूपेश चौबे ।

सोनभद्र। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150  जन्म जयंती के अवसर पर रामगढ़ बाजार से चतरा तक एकता यात्रा का आयोजन किया गया 10 किलोमीटर लंबी चली इस एकता यात्रा में क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों समेत तमाम विद्यालयों के बच्चे भी शामिल रहे रामगढ़ से लेकर चतरा के बीच जगह-जगह लोगों द्वारा सड़कों के किनारे एकता यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य एवं दिव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर चतरा रामलीला मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि देश की एकता अखंडता व संप्रभुता के लिए जो कार्य सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया इसका उदाहरण आजादी के इतिहास में   कहीं नहीं मिलता उनका अनुकरणीय योगदान रहा और भारत एक सूत्र में बंध गया इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेश चौबे ने कहां की आज या सौभाग्य का अवसर जो हम लोगों को प्राप्त है वह देन सरदार वल्लभभाई पटेल की है अंग्रेजों की कुटिल चाल थी कि आजादी के साथ ही भारत का टुकड़ों में बट जाए लेकिन अपन अदम्य साहस व कूटनीति सफलता के चलते उन्होंने संपूर्ण भारत की एक-एक रियासत को भारतीय गणराज्य में शामिल कराया श्री चौबे ने कहा कि हैदराबाद का निजाम हिंदुस्तान के बीच में एक अलग देश चाहता था उसे सरदार पटेल ने सीधी चेतावनी दी किया तो भारतीय गणराज्य में शामिल हो जाओ या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो भारतीय सेनाओं के तैयार होने की जैसे ही जानकारी निजाम को हुई उसने भारत माता की जय का नारा लगाना शुरू कर दिया ऐसे थे  साहसी सरदार पटेल 
पदयात्रा की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडर्न इंटर कॉलेज रामगढ़ परिसर से भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी व सदर विधायक भूपेश चौबे ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, नपा अध्यक्ष अध्यक्ष रुबी प्रसाद, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी निवर्तमान वर्तमान जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |