एसआईटी टीम की यह दूसरी कार्रवाई से खननकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है,अभ्युक्त नही होते गिरफ्तार तो कुर्क की तैयारी तय।
सोनभद्र/ओबरा। कृष्ण खदान की घटना ने दिल झकझोर दिया था। अभियुक्त गण लगातार फरार बताए जा रहे हैं पुलिस की भविष्य में इनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है पुलिस ने एनबीडब्ल्यू की कार्रवाई शुरू की है।
बता दे कि बीते 15 नवंबर दोपहर के बाद ओबरा थाना क्षेत्र के कृष्ण माइनिग खदान में बड़ा पहाड़ ढहने के वजह से सात मजदूरों की दबकर मौत हो गई थी यह घटना देश के पटल पर सामने आया था इसमें लगातार कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के द्वारा गठित एसआईटी की टीम ने चार अभियुक्त को जेल भेज दिया है, इस कार्रवाई में एक माइनिंग मैनेजर और तीन माइनिंग मेठ बताए जा रहे हैं, एसआईटी टीम की दूसरी कार्रवाई एनबीडब्ल्यू की जा रही है।एसआईटी टीम की यह दूसरी कार्रवाई से खननकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है, बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो पट्टाधारक और चार पेटीदार कुल 6 अन्य लोगों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू लिया गया है, जिनमे दो पट्टेधारक मधुसूदन सिंह और दिलीप केसरी है जबकि मुस्तफा, राहुल तिवारी, रवि सोनी, विशाल कुमार यह चारों पेटीदारी का कार्य करते थे, ओबरा थानाध्यक्ष के मुताबिक यह सभी नाम जांच के दौरान सामने आए हैं, घटना के बाद से यह सभी फरार हैं, जिनकी धर पकड़ के लिए टीमें लगातार कार्य कर रही हैं लेकिन इनका सुराग न मिलने की वजह से एनबीडब्ल्यू लिया गया है। वही थाना ओबरा प्रभारी विजय चौरसिया ने बताया कि 6 अन्य लोगो के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हुआ है।यह प्रक्रिया आगे चलकर संपत्ति कुर्क से जोड़कर देखी जा रही है,जब अभ्युक्त लगातार फरार रहेगा तो लास्ट में कुर्क का ही नम्बर आता हैं।
