Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: सीएम सामूहिक विवाह में 51000 नहीं अब खाते में आएंगे 60000, सोनभद्र में 25 नवम्बर को जोड़े बंधेंगे विवाह बंधन में।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आवेदन हेतु वेबसाइट पर आनलाइन करे आवेदन-डीएम

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत दिनांक-25 नवम्बर 2025 को जिला मुख्यालय स्तर पर डायट परिसर, रावर्ट्सगंज, में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन कराया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में शासनादेशानुसार प्रति जोड़ा रू0 1,00,000 व्यय किये जाने का प्राविधान है, जिसमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एंव गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू0 60000 कन्या के खाते में डी०बी०टी० के माध्यम से अंतरित की जायेगी एवं कन्या को वैवाहिक उपहार सामग्री दिये जाने हेतु रू0 25000 की धनराशि व्यय होगा तथा कार्यकम आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रू0 15000 प्रति जोड़ा व्यय किया जायेगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आवेदन हेतु वेबसाइट cmsvy.upsdc.gov.in पर आनलाइन आवेदन इच्छुक व्यक्ति अपनी कन्या के विवाह हेतु उक्त वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकते है, आवेदन की पात्रता हेतु निर्धारित शर्ते निम्नवत् है-कन्या का अभिभावक उ०प्र० के मूल निवासी हों,कन्या/कन्या के परिवार की वार्षिक आय सीमा रू0 3.00 लाख से अधिक न हो, शादी की तिथि को कन्या की आयु 18 वर्ष तथा वर की आयु 21 वर्ष पूर्ण हो गयी हो (आयु की पुष्टि के लिए विद्यालय का शैक्षिक रिकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जाब कार्ड, आधार कार्ड मान्य होंगे।), कन्या का बैंक खाता, कन्या एवं वर के पासपोर्ट साइज फोटो, सामूहिक विवाह में निर्धन परिवार की अविवाहित कन्या का विवाह, विधवा/परित्यक्तता/तलाकशुदा जिसका कानूनी रूप से विच्छेद/तलाक हो गया हो, का पुनर्विवाह भी हो सकता है, अनुसूचित जाति/जनजाति तथा अ०पि०व० के आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, विवाह हेतु निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांगजन अभिभावक की पुत्री, ऐसी कन्या जो स्वयं दिव्यांग हो, को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |