Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK स्टालिन, एक्टर अजित कुमार समेत 4 हस्तियों के घरों पर बम की धमकी


तमिलनाडु से एक बड़ी हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और अभिनेता अजित कुमार, अरविंद स्वामी और खुशबू के घर पर बम होने की धमकी दी गई है। मामले के सामने आते ही अफरातफरी का माहौल हो गया और पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आइए जानते हैं कि अब तक इस बारे में क्या पता लगा है।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और अभिनेता अजित कुमार, अरविंद स्वामी और खुशबू के आवास पर बम होने की धमकी वाला ईमेल पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कार्यालय को भेजा गया था। इसके बाद पुलिस ने सभी चार स्थानों पर तत्काल सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है...

इससे पहले रविवार को जबलपुर से निजामुद्दीन जा रही श्रीधाम एक्सप्रेस में रविवार को बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि, मथुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की सघन तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। श्रीधाम एक्सप्रेस की सामान्य बोगी में भोपाल से बम रखे जाने की सूचना मिली थी इसके बाद ट्रेन का हर स्टेशन पर निरीक्षण किया गया।

इसके अलावा हाल ही में कनाडा के टोरंटो से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान में बम होने की धमकी भरा संदेश मिलने के बाद अधिकारियों को सुरक्षा अलर्ट जारी करना पड़ा, लेकिन बाद में विमान राष्ट्रीय राजधानी में सकुशल उतर गया। दिल्ली पुलिस को एक संदेश मिला जिसमें दावा किया गया कि उड़ान संख्या एआई188 को बम से उड़ाए जाने का खतरा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |