Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सर्दियों में मुलायम रोटी बनाने के लिए आटा गूंथने से पहले कर लें ये एक काम, दूसरे दिन तक भी चपाती रहेगी नरम


भारतीय घरों में रोटियां एक मुख्य व्यंजन हैं, जो भोजन का एक अनिवार्य हिस्सा है। ज़्यादातर लोगों की शिकायत रहती हैं कि रोटियां ज़्यादा समय तक मुलायम नहीं रहती हैं। कुछ ही घंटों में चपाती कड़क हो जाती है। अगर आप भी मुलायम रोटियां नहीं बना पाते हैं तो चलिए हम आपको मुलयाम और नरम रोटियों के लिए कुछ टिप्स बताते हैं। इन कुछ टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो कर आप सॉफ्ट रोटियां बना पाएंगे
नरम रोटियां बनाने के लिए आज़माए ये टिप्स

आटा गूंथने से पहले उसमें घी या तेल डालें: मौसम चाहे कोई भी अगर आप चाहते हैं कि रोटियां हमेशा नरम और मुलायाम रहे तो आटा गूंथने से पहले उसमें घी या तेल डालें। तेल का घा कस इस्तेमा करने से आटा को नमी मिलती है और फिर रोटियां मुलायम रहती हैं


गुनगुने पानी से आटा गुंथे: घर और तेल डालने के बाद आटे को गुनगुने पानी से या गुनगुने दूध से अच्छी तरह से गुंथे। नॉर्मल पानी की जगह गुनगुने पानी से आटा गुंथने से रोटियां नरम और मुलायम बनती हैं।


आटा अच्छी तरह से गुंथे: इस बात का ध्यान रखें, अगर आपने आटा अच्छी तरह से नहीं गुंथा है तो आपकी रोटियां नरम नहीं बन सकती है। इसलिए उसे अच्छी तरह से खूब गुंथे


सेट होने के लिए रखें: आटा गुंथने के बाद उसे गीले कॉटन के कपड़े से ढककर 15 से 20 मिनट तक सेट सेट होने के लिए रख दें। इससे ग्लूटेन बनता है और आटा नरम हो जाता है, जिससे रोटी बेलना भी आसान हो जाता है।
रोटी बनाने और सेकने का सही तरीका

रोटी को हर तरफ से एक समान मोटाई में बेलें। कहीं से मोटी या पतली होने से वह जल्दी कड़क हो सकती है। तवा अच्छी तरह गरम होना चाहिए, लेकिन बहुत तेज आंच पर नहीं, ताकि रोटी जले नहीं। रोटी के दोनों तरफ अच्छी तरह से सिकने पर ही गैस बंद करें।
रोटी को स्टोर करने का तरीका

रोटी बनने के बाद उसे हमेशा किसी बर्तन में ढककर या कपड़े में लपेटकर रखें। खुला छोड़ने से वह सूख जाएगी। रोटियों को स्टोर करने से पहले उन पर हल्का सा घी या मक्खन लगा दें। इससे उनकी नमी बनी रहती है और वे देर तक नरम रहती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |