Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा


शाहबाद। क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए हीनगर। शाहबाद के मोहल्ला अफगानान में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया, जिसमें प्रथम दिन भाजपा नेता सुरेश बाबू गुप्ता एडवोकेट ने पूरे विधि विधान से श्रीमद् भागवत का पूजन किया और विश्व हिंदू परिषद के नगराध्यक्ष शोभित गुप्ता द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।  श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर महिलाओं द्वारा नगर के मुख्य मार्गो से एक कलश यात्रा भी निकल गई। कलश यात्रा में पूर्व भाजपा प्रत्याशी नगर पंचायत सभासद महेंद्र कुमार ने भागवत लेकर पदयात्रा की। कलश यात्रा में आचार्य द्वारा मंत्रों का उच्चारण किया गया और शाम के समय चुराई गई कथा से लोगों का मनमोहित कर दिया। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश बाबू गुप्ता एडवोकेट, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शोभित गुप्ता, मीडिया प्रभारी मनीष शर्मा, महेंद्र कुमार, सियाराम, महेंद्र, शाहबाद कोतवाली से निरीक्षक जयवीर सिंह पुलिस स्टाफ के साथ यात्रा में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |