Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः विकास भवन के कार्यालयों का किया निरीक्षण, अनुपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों के वेतन बाधित करने का सीडीओ ने दिया निर्देश


प्रतापगढ़। जिले में मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा द्वारा विकास भवन स्थित समस्त कार्यालयों यथा-जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपायुक्त श्रमध्स्वतः रोजगार, जिला कार्यकम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता आरईडी, जिला दुग्ध विकास अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, सहायक आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता, जिला मुख्य पशु चिकित्साकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका के अवलोकन करने पर पिछड़ा वर्ग, कार्यक्रम विभाग, अल्पसंख्यक, लघु सिंचाई, समाज कल्याण अधिकारी (विकास) विभाग एवं पंचायतीराज के 01-01 अधिकारीध्कर्मचारी तथा युवा कल्याण के 02, आर०ई०डी० विभाग के 04, पशुपालन विभाग के 02 अधिकारीध्कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित अधिकारियोंध्कर्मचारियों का दिनांक 21.11.2025 का वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिये बाधित करते हुये निर्देशित किया गया कि 03 दिवस के अन्दर अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध करायें। सन्तोषजनकध्यथोचित कारण न होने की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध प्रतिकूल कार्यवाही की जायेगी। सीडीओ ने समस्त विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि स्वयं के साथ अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारियोंध्कर्मचारियों की प्रत्येक कार्य दिवस में समय से उपस्थिति सुनिश्चित करायें तथा समय-समय पर उपस्थिति पंजिका का अवलोकन कर अनुपस्थित पाये जाने वाली अधीनस्थ अधिकारियोंध्कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुये अवगत करायें। कोई भी अधिकारीध्कर्मचारी बिना किसी पूर्व अनुमतिध्अवकाश स्वीकृति के कार्यालय से अनुपस्थित न रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |