प्रतापगढ़। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया है कि शैक्षिक सत्र वर्ष 2024-25 में दशमोत्तर (कक्षा 11-12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति से वंचित समस्त वर्गो के छात्रों के लिये पुनः पोर्टल खोले जाने हेतु समय सारिणी निर्गत की गई है। उन्होने बताय है कि दिनांक 20 नवम्बर से 26 नवम्बर तक संस्थान द्वारा मास्टर डाटा लाक (कक्षा 11-12 को छोड़कर) किया जायेगा। छात्रध्छात्रायें छात्रवृत्ति हेतु 20 नवम्बर से 26 नवम्बर तक आनलाइन आवेदन कर सकते है। दिनांक 28 नवम्बर तक छात्रध्छात्राओं द्वारा किये गये आनलाइन आवेदन को फाइनल सब्मिशन एंव प्रिंन्ट आउट किया जायेगा। दिनांक 29 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्रध्छात्राओं द्वारा वांछित संलग्लकों सहित विद्यालय में जमा किया जायेगा। दिनांक 03 दिसम्बर तक छात्रध्छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्रध्छात्राओं के समस्त विवरण का शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान किया जाना एव ंऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना, अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किया जायेगा। दिनांक 11 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक त्रुटिपूर्ण आवेदन को छात्रों के स्तर से सही किया जायेगा। दिनांक 16 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक छात्रों द्वारा सही आवेदन को जमा करना एवं संस्था द्वारा पुनः अग्रसारित किया जायेगा।
उन्होने यह भी बताया है कि जिन शिक्षण संस्थानों द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में मास्टर डाटा नहीं लॉक किया गया था, वे शिक्षण संस्थान निर्धारित तिथि में मास्टर डाटा अवश्य लॉक कर दें। जिन छात्रध्छात्राओं द्वारा परीक्षाफल घोषित न होने के कारण आवेदन नहीं किया जा सका था, वे छात्र निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
.jpg)